Khagaria: अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम का औचक निरीक्षण: मिली कई खामियां, लापरवाही पर नाराजगी
निरीक्षण करते जिलाधिकारी
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी संचालन, मानव संसाधन की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की. जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आईं.
खगड़िया, अमित कुमार की रिपोर्ट:
आपके शहर में
खगड़िया: जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में संचालित सरकारी योजनाओं और संस्थानों का औचक निरीक्षण किया. इसी क्रम में उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भरतखंड का भी निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी संचालन, मानव संसाधन की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की गहन समीक्षा की. जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आईं. आवश्यक संसाधनों की अनुपलब्धता और कई बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई.
मरीजों के उपचार, अभिलेखों के संधारण तथा आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी गंभीर खामियां मिलीं. इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई.
डीएम नवीन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सेवाओं में तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा.
साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं को सुदृढ़ करने, नियमित रूप से ओपीडी संचालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए