चार सीओ पर हो सकती है कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 10:02 PM
-लापरवाही के कारण आरटीपीएस में सातवें स्थान पर पहुंच गया था खगडि़या-परबत्ता, अलौली, बेलदौर तथा गोगरी अंचल के सीओ पर हो सकती है कार्रवाई -इन प्रखंडों में तय समय सीमा के अंदर नहीं हुआ था सेवा का निष्पादन -वरीय उपसमाहर्ता ने डीएम को भेजा स्पष्टीकरण मांगने का प्रस्ताव प्रतिनिधि, खगडि़याआरटीपीएस के काम की देखरेख करने […]
-लापरवाही के कारण आरटीपीएस में सातवें स्थान पर पहुंच गया था खगडि़या-परबत्ता, अलौली, बेलदौर तथा गोगरी अंचल के सीओ पर हो सकती है कार्रवाई -इन प्रखंडों में तय समय सीमा के अंदर नहीं हुआ था सेवा का निष्पादन -वरीय उपसमाहर्ता ने डीएम को भेजा स्पष्टीकरण मांगने का प्रस्ताव प्रतिनिधि, खगडि़याआरटीपीएस के काम की देखरेख करने वाले चार सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है. चारों सीओ की लापरवाही के कारण पिछले माह खगडि़या जिला का आरटीपीएस में रैकिंग सात से 31 पहंुच गया था, जिसे जिलास्तर के पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया है. जानकारी के अनुसार बेलदौर, परबत्ता, अलौली व गोगरी अंचल कार्यालय के द्वारा पिछले माह ससमय आवेदन का निष्पादन नहीं किया गया था, यानी आवेदक को तय समय सीमा के भीतर सेवा मुहैया करायी गयी थी. 17 सौ से अधिक आवेदन लंबित रह गये, जिसका निष्पादन समय सीमा के भीतर नहीं हो पाया. इस कारण ही राज्य स्तर पर इस जिले का रैकिंग काफी नीचे चला गया. मामले में उक्त चारों अंचलों के सीओ से स्पष्टीकरण मांगने का प्रस्ताव वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार ने डीएम के पास भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










