एसडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2015 12:02 AM
कार्यपालक सहायक ने किया काम ठप, डीएम से की शिकायतप्रतिनिधि, खगडि़याकार्यपालक सहायक ने एसडीओ सुनील द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को हड़ताल पर चले गये. इसके कारण विभिन्न कार्यालयों के कार्य प्रभावित हो रहा है. कार्यपालक सहायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुक्रवार को एसडीओ के द्वारा सदर प्रखंड में आरटीपीएस […]
कार्यपालक सहायक ने किया काम ठप, डीएम से की शिकायतप्रतिनिधि, खगडि़याकार्यपालक सहायक ने एसडीओ सुनील द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को हड़ताल पर चले गये. इसके कारण विभिन्न कार्यालयों के कार्य प्रभावित हो रहा है. कार्यपालक सहायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुक्रवार को एसडीओ के द्वारा सदर प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर पर जांच के दौरान तीन कार्यपालक सहायक से मारपीट करने लगे. आरटीपीएस कर्मियों ने शनिवार को डीएम से उक्त मामले की शिकायत की है. आवेदन में कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार देवन कुमार तथा आलोक कुमार ने कहा है कि दलाल के माध्यम से काम करने का आरोप लगाते हुए सदर एसडीओ ने उनलोगों को बेरहमी से पीटा. कार्यपालक के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध करते हुए शनिवार को जिले के सभी कार्यपालक सहायक ने काम बंद कर दिया. डीएम से शिकायत की . कार्यपालक सहायक संघ के जिला अध्यक्ष राजीव रोशन ने बताया कि डीएम ने उनकी शिकायत गंभीरता से लिया है. तथा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










