पोशाक से बच्चों में आता समानता का भाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 11:02 PM
फोटो है 5 में कैप्सन : राशि प्रदान करते अतिथि.प्रतिनिधि, चौथम प्रखंड के सोनवर्षा मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. पोशाक राशि वितरण के मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह उप मुखिया लालकुन यादव, सचिव विभा देवी सहित ग्रामीण रामोतार यादव, सुदीन यादव, विलास राम सहित […]
फोटो है 5 में कैप्सन : राशि प्रदान करते अतिथि.प्रतिनिधि, चौथम प्रखंड के सोनवर्षा मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया. पोशाक राशि वितरण के मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह उप मुखिया लालकुन यादव, सचिव विभा देवी सहित ग्रामीण रामोतार यादव, सुदीन यादव, विलास राम सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. प्रधानाध्यापक बाल कृष्ण ने बताया कि वर्ग छह से आठ तक के स्कूली बच्चों को 700 रुपये एवं वर्ग तीन से पांच के बच्चों को 500 रुपये की दर से पोशाक राशि का वितरण किया गया. उप मुखिया ने स्कूली बच्चों को शिक्षा के प्रति सजग करते हुए कहा कि नियमित रूप से पोशाक से सुसज्जित हो कर अनुशासित ढंग से विद्यालय आये. उन्होंने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं. उन्हें संवारने में शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है. मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक फूलेंद्र कुमार व विंध्यवासिनी देवी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










