कन्या विवाह योजना की राशि उपलब्ध कराने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 11:02 PM

विज्ञापन

गोगरी. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एसडीओ संतोष कुमार ने नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने वार्ड पार्षद की समस्याओं को सुना. वार्ड पार्षदों ने मुख्यमंत्री बालिका विवाह योजना का चयन व वितरण नगर पंचायत के माध्यम से करने व राशि सीधे जिला से नगर पंचायत […]

विज्ञापन

गोगरी. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एसडीओ संतोष कुमार ने नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने वार्ड पार्षद की समस्याओं को सुना. वार्ड पार्षदों ने मुख्यमंत्री बालिका विवाह योजना का चयन व वितरण नगर पंचायत के माध्यम से करने व राशि सीधे जिला से नगर पंचायत को मुहैया कराने की मांग की. लाभार्थियों को मिलने वाले चेक के बारे में एसडीओ को बताते हुए वार्ड पार्षदों ने कहा कि लाभार्थियों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से राशि दी जाती है. बैंक से चेक जमा व निकासी में भीड़ होने से काफी परेशानी हो रही है. इसलिए लाभुकों को बैंक ऑॅफ इंडिया का चेक दिया जाये. एसडीओ संतोष कुमार ने कहा कि नगर पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की विधवा महिलाएं लक्ष्मी बाई विधवा पेंशन के लाभ से वंचित न रह पाये, इसके लिए आप वार्ड पार्षदों का सहयोग आवश्यक है. मौके पर रामकृष्ण प्रसाद, माया राम मंडल, रेणु देवी, अनिता देवी, संगीता देवी, गिरीश देवी, सनोज मिश्रा, माया राम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन