गंगा की उपधारा में नाव पलटी, दो डूबे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 10:03 PM
प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत कज्जलवन गांव के पास गंगा की उपधारा में शुक्रवार की देर शाम नाव के डूबने से एक महिला व एक बालिका के डूब गयी. कज्जवन गांव के लोग खेत में काम करके शाम को दियारा से घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. मामले की जानकारी मिलने […]
प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत कज्जलवन गांव के पास गंगा की उपधारा में शुक्रवार की देर शाम नाव के डूबने से एक महिला व एक बालिका के डूब गयी. कज्जवन गांव के लोग खेत में काम करके शाम को दियारा से घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओ संतोष कुमार, सीओ शैलेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सदल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू किया. नाव में 14-15 व्यक्ति सवार थे. तेज हवा के कारण बीच मझधार में नाव डगमगा कर पलट गयी. नाव पर सवार अन्य लोग किसी प्रकार तैर कर बाहर निकले. प्रशासन और पुलिस ने गांव में जाकर एक -एक परिवार से देर शाम पूछताछ कर जानने का प्रयास किया कि कितने लोग इस घटना में लापता हैं. तब मालूम हुआ कि 32 वर्षीय कारी देवी तथा 10 वर्षीय सुमन कुमारी की घटना में डूब गयी है. हालांकि देर रात तक नहीं मिली. प्रशासन दोनों को खोजने का प्रयास कर रही है. तैर कर निकले लोगों का प्रशासन द्वारा इलाज कराया जा रहा है. समाचार प्रेषण तक तलाश जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










