पोशाक राशि के लिए छात्रओं ने रोकी ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 10:40 AM

विज्ञापन

खगड़िया: समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के बीच इमली स्टेशन पर पोशाक राशि की मांग को लेकर आक्रोशित छात्राओं ने ट्रेन को रोक दी. जानकारी के अनुसार अवध नारायण उच्च विद्यालय रानी सकरपुरा की छात्रओं ने पोशाक राशि नहीं मिलने के विरोध में ट्रेन रोकी. सवारी गाड़ी का परिचालन लगभग एक घंटे तक बाधित रहा. गंगौर ओपीध्यक्ष अभिषेक […]

विज्ञापन
खगड़िया: समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के बीच इमली स्टेशन पर पोशाक राशि की मांग को लेकर आक्रोशित छात्राओं ने ट्रेन को रोक दी. जानकारी के अनुसार अवध नारायण उच्च विद्यालय रानी सकरपुरा की छात्रओं ने पोशाक राशि नहीं मिलने के विरोध में ट्रेन रोकी.

सवारी गाड़ी का परिचालन लगभग एक घंटे तक बाधित रहा. गंगौर ओपीध्यक्ष अभिषेक व स्टेशन अधीक्षक के समझाने पर छात्राएं ट्रैक पर से हटी व गाड़ियों का परिचालन किया गया.

उल्लेखनीय है कि पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल योजना की राशि की मांग को लेकर विद्यालय की छात्रओं ने कई बार प्रधानाध्यापक से गुहार लगायी थी. गुरुवार को राशि नहीं मिलने के बाद छात्रएं आक्रोशित हो गयीं व सहरसा से समस्तीपुर तक चलनेवाली 55533 अप सवारी गाड़ी को इमली स्टेशन पर रोक दिया व ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया. ट्रेन रोक देने के बाद रेल यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इस बाबत डीइओ डॉ ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन