सांख्यिकी स्वयं सेवकों का मनदेय हो तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 11:02 PM
सरकार जल्द ले निर्णय नहीं तो फिर से शुरू हो जायेगा आंदोलन खगडि़या. स्थानीय कोसी कॉलेज के मैदान में प्रखंड स्तरीय सांख्यिकी स्वयं सेवक की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सांख्यिकी स्वयं सेवक के प्रखंड अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने किया. उन्होंने कहा कि सांख्यिकी स्वयं सेवक परीक्षा में उत्तीर्ण होकर एएसवी बने हैं. सरकार […]
सरकार जल्द ले निर्णय नहीं तो फिर से शुरू हो जायेगा आंदोलन खगडि़या. स्थानीय कोसी कॉलेज के मैदान में प्रखंड स्तरीय सांख्यिकी स्वयं सेवक की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता सांख्यिकी स्वयं सेवक के प्रखंड अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने किया. उन्होंने कहा कि सांख्यिकी स्वयं सेवक परीक्षा में उत्तीर्ण होकर एएसवी बने हैं. सरकार ने आश्वासन दिया था कि सांख्यिकी स्वयं सेवकों का मानदेय तय किया जायेगा. लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सरकार के आश्वासन पर ही पटना में धरना पर बैठे सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने धरना तोड़ा. उन्होंने कहा कि अगर 26 जनवरी तक कोई निर्णय नहीं लिया जायेगा तो पुन: सांख्यिकी की स्वयं सेवकों के द्वारा धरना दिया जायेगा. मौके पर लाल बाबू ठाकुर, नवीन कुमार निराला, रूपेश सिंह, राजेश कुमार, विरेंद्र कुमार पासवान, मिथुन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










