सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2015 11:02 PM
फोटो है 9 व 10 में कैप्सन : कथा करते प्रवचन कर्ता व झांकी में शामिल हुए बच्चे खगडि़या. सात दिवसीय श्री भागवत कथा के आखिरी दिन गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन पर विशेष रूप से चर्चा किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक कथा को सुन कर लाभ उठाया. स्वामी […]
फोटो है 9 व 10 में कैप्सन : कथा करते प्रवचन कर्ता व झांकी में शामिल हुए बच्चे खगडि़या. सात दिवसीय श्री भागवत कथा के आखिरी दिन गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन पर विशेष रूप से चर्चा किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक कथा को सुन कर लाभ उठाया. स्वामी नरेशानंद जी महाराज ने भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण व सुदामा चरित्र का विस्तारपूर्वक व्याख्यान किया. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की रास लीलाओं एवं बाल्यावस्था से लेकर यौवनावस्था तक जानकारी दी. वहीं भागवत कथा के मुख्य यजमान गीता टेकरीवाल नंद किशोर टेकरीवाल, शिव कुमार टेकरीवाल थे. जबकि सुदामा चरित्र का झांकी भी बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गयी. उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रस्तुत किये गये झांकी की सराहना की. वहीं गायक संत दयाल भैरव एवं तबला वादक सोनू द्वारा भजन प्रस्तुत की गयी. मौके पर प्रमोद केडिया, हरे कृष्ण दहलान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शिव कुमार टेकरीवाल आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










