नहीं चालू हो पाया सौ शय्या वाला अस्पताल भवन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. नये साल में भी नवनिर्मित सौ शय्या वाला अस्पताल भवन चालू नहीं हो पाया है. इस कारण लोगों को सदर अस्पताल में मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. जिले के अंदर सभी राजनीतिक विभिन्न मुद्दों को लेकर अनशन, धरना-प्रदर्शन करते हैं. लेकिन आज तक राजनीतिक दलों के द्वारा सौ शय्या अस्पताल […]

विज्ञापन

खगडि़या. नये साल में भी नवनिर्मित सौ शय्या वाला अस्पताल भवन चालू नहीं हो पाया है. इस कारण लोगों को सदर अस्पताल में मिलने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही है. जिले के अंदर सभी राजनीतिक विभिन्न मुद्दों को लेकर अनशन, धरना-प्रदर्शन करते हैं. लेकिन आज तक राजनीतिक दलों के द्वारा सौ शय्या अस्पताल को खुलवाने के लिए कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया गया है. वर्ष 2014 के मार्च से 31 दिसंबर के बीच कई बार अस्पताल की खुलने की बात सामने आयी और गयी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. सौ शय्या अस्पताल की खिड़की का शीशा भी टूट कर बिखर रहा है. जगह-जगह रंग रोगन उड़ रहे हैं. अब यह अस्पताल पुन: मरम्मत के कगार पर पहुंच गया है, लेकिन जिले के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन