मांग नही माने जाने पर अनशन 15 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : बैठक करते शिक्षक खगडि़या. स्नातक प्रशिक्षित तथा नियोजित शिक्षकों की बैठक रविवार को जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने की. बैठक में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रवरण वेतमान लागू करने तथा नियोजित शिक्षकों को […]

विज्ञापन

फोटो है 10 में कैप्सन : बैठक करते शिक्षक खगडि़या. स्नातक प्रशिक्षित तथा नियोजित शिक्षकों की बैठक रविवार को जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने की. बैठक में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रवरण वेतमान लागू करने तथा नियोजित शिक्षकों को बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी 13 जनवरी को प्रवरण वेतमान लागू करने तथा नियोजित शिक्षकों को बकाया वेतन भुगतान करने की दिशा में डीइओ को संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 13 जनवरी तक हमलोगों की मांगें नहीं माने जाने पर आगामी 15 जनवरी को जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ को आमरण अनशन किया जायेगा. बैठक में संघ के रामानंद यादव, गजेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार, जलील नादाफ, गिरधारी कुमार नवीन, ओम प्रकाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन