बीडीओ से डीडीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

अग्निपीडि़तों को सुविधा देने में देरी का मामलापरबत्ता. प्रखंड में अग्निपीडि़त परिवारों को लाभ दिये जाने के संबंध में प्रतिवेदन भेजने में हुई देरी पर डीडीसी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. डीडीसी द्वारा परबत्ता बीडीओ को भेजे पत्र के अनुसार प्रखंड को 125 अग्निपीडि़त परिवारों […]

विज्ञापन

अग्निपीडि़तों को सुविधा देने में देरी का मामलापरबत्ता. प्रखंड में अग्निपीडि़त परिवारों को लाभ दिये जाने के संबंध में प्रतिवेदन भेजने में हुई देरी पर डीडीसी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने इस संबंध में बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की है. डीडीसी द्वारा परबत्ता बीडीओ को भेजे पत्र के अनुसार प्रखंड को 125 अग्निपीडि़त परिवारों को इंदिरा आवास की स्वीकृति दी गयी है. इस हेतु किसी भी मद में उपलब्ध राशि से लाभुकों को अग्रिम देकर निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया था. किंतु राशि भुगतान करने के संबंध में जिला को अब तक कोई सूचना नहीं दी गयी है. पत्र में निर्देश दिया गया है कि लाभुकों का भुगतान कर संबंधित राशि की मांग जिला ग्रामीण विकास अभिकरण से किया जाय. साथ ही राशि की मांग अभी तक नहीं करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन