17 सूत्री मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 11:02 PM
फोटो है 4 व 5 में कैप्सन: धरना पर बैठे शिक्षक व धरना के समर्थन में बैठे विभिन्न प्रखंड के शिक्षक खगडि़या. बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर में धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार यादव ने […]
फोटो है 4 व 5 में कैप्सन: धरना पर बैठे शिक्षक व धरना के समर्थन में बैठे विभिन्न प्रखंड के शिक्षक खगडि़या. बिहार राज्य पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर में धरना प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार यादव ने किया. उन्होंने अपने 17 सूत्री मांगों को डीएम राजीव रोशन को ज्ञापन देते हुए बताया कि नियोजित शिक्षकों को समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण हाल बेहाल है. बच्चों का शिक्षा प्रभावित हो रहा है.क्या है मांगेजिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि समान काम का समान वेतन तथा समान स्कूल प्रणाली की अनुशंसा लागू किया जाय. नियोजित शिक्षकों को नियोजित इकाई बाहर रखने, ऐच्छिक स्थानांतरण, भत्ता, ग्रुप जीवन बीमा, भविष्य निधि की सुविधा दिया जाय. आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमा वापस लिया जाय, सहित 17 मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा.मौके पर ये थे मौजूद उक्त धरना में अशफाक खां, संगीता कुमारी, मीनी कुमारी, विभूति कुमार, अरविंद राम, कृष्णा मुरारी, विजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर यादव, शंकर सिंह, गुडू यादव, हेमंत कुमार, प्रभाकर कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, रवि आनंद, रियाज असी, गौरव सुमन कुमार, प्रभात कुमार, रंजीत सिंह, शंभु कुमार, मो नियाज अहमद, मुन्नी कुमारी, सिया कुमारी, मो कैशर,अंजुसा कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










