वोटर लिस्ट में जोड़े गये 463 नये मतदाता के नाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 11:02 PM

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड में मतदाता सूची में 463 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं. प्रखंड के 84 बीएलओ ने निर्वाचन आयोग के निर्देशित नियमावली के तहत 18 से 19 वर्ष आयु के 463 व्यस्कों को प्रपत्र 6 के तहत नाम जोड़ा गया है. वहीं प्रपत्र 7 के तहत 866 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया […]

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड में मतदाता सूची में 463 नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं. प्रखंड के 84 बीएलओ ने निर्वाचन आयोग के निर्देशित नियमावली के तहत 18 से 19 वर्ष आयु के 463 व्यस्कों को प्रपत्र 6 के तहत नाम जोड़ा गया है. वहीं प्रपत्र 7 के तहत 866 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है. प्रपत्र 8 के तहत 867 के नाम पता में हुई गड़बड़ी का संशोधित प्रारूप तैयार कर अंतिम प्रकाशन के लिए भेजा गया है. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मुकेश कुमार रजक ने आंकड़े की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन जनवरी में किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन