छात्रा को लेकर ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक फरार
परबत्ता. प्रखंड के सौढ़ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत विकास नगर भरतखंड में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक विकास नगर भरतखंड निवासी रतन भगत के पुत्र छोटू भगत के द्वारा सत्येंद्र मुनि की नाबालिग पुत्री पूजा कुमारी(काल्पनिक नाम) को लेकर फरार हो जाने का समाचार प्राप्त […]
परबत्ता. प्रखंड के सौढ़ दक्षिणी पंचायत अंतर्गत विकास नगर भरतखंड में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक अपनी नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक विकास नगर भरतखंड निवासी रतन भगत के पुत्र छोटू भगत के द्वारा सत्येंद्र मुनि की नाबालिग पुत्री पूजा कुमारी(काल्पनिक नाम) को लेकर फरार हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है. 15 वर्षीय पूजा 10 वीं कक्षा की छात्रा है. जबकि छोटू भगत स्नातक में अध्ययनरत है. विगत कई माह से वह पूजा को ट्यूशन पढ़ाता था, हालांकि इस बारे में भरतखंड थाना में किसी पक्ष के द्वारा कोई वाद/कांड दायर नहीं किया गया है. दोनों पक्षों के लोग फरार द्वय को अपने स्तर से तलाश रहे हैं. भरतखंड थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा अपने स्तर से तलाशने की बात कह कर अभी मामला दर्ज कराने से मना कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










