अपराधियों के भय से गांव छोड़ चुके हैं कई परिवार
प्रतिनिधि, अलौलीथाना क्षेत्र के भिखारी घाट गांव में अपराधियों के भय से कई परिवार के लोगों द्वारा गांव छोड़ कर अन्य जगह पर डेरा डाले जाने का समाचार मिला है. गांव में दिन में भी सन्नाटा का आलम है. खेत-खलिहान सुरक्षित नहीं है. भय से बच्चे स्कूल नहीं जाते. शिव मंदिर में पूजा पाठ भी […]
प्रतिनिधि, अलौलीथाना क्षेत्र के भिखारी घाट गांव में अपराधियों के भय से कई परिवार के लोगों द्वारा गांव छोड़ कर अन्य जगह पर डेरा डाले जाने का समाचार मिला है. गांव में दिन में भी सन्नाटा का आलम है. खेत-खलिहान सुरक्षित नहीं है. भय से बच्चे स्कूल नहीं जाते. शिव मंदिर में पूजा पाठ भी नहीं होती. बताया जाता है कि अपराधी बेनामी 24 बीघा जमीन एवं अन्य बाहरी लोगों के जोत की जमीन लगभग 45 बीघा पर कब्जा कर अपनी दबंगता का आलम बना रखा है. महादलित परिवार ने बताया कि बेनामी जमीन को सरकार महादलितों के बीच आवास निर्माण करा दें और सुरक्षा के लिए पुलिस पैकेट की स्थापना होने से अपराधी का मनोबल कमजोर हो सकता है. मारपीट, धमकाने की शिकायत की जाती है. वंचित लोगों का कोई गवाह बनना नहीं चाहता है. पुलिस प्रशासन भी सच्चाई को समझ नहीं पाती है. इस गांव में अब तक दर्जन भर हत्याएं हो चुकी है. अपराध की घटनाओं में कोई कमी नहीं आयी है. लोग अपने आप को असुरक्षित समझ रहे हैं. महादलित परिवार के शांति देवी, किरण देवी, कुसमा देवी, छठिया देवी ने बताया कि पैक्स चुनाव के बाद अपराधी के पक्षधर प्रत्याशी प्रियंका देवी की हार के बाद अपराधी द्वारा मारपीट एवं धमकाने का सिलसिला जारी है. उनलोगों की फसल व मवेशी भी असुरक्षित हैं. लोगों ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










