महिला के बीच हुए विवाद में युवक को पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा, फिर काट दी जीभ

खगड़िया:बिहार के खगड़िया में गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर रोड नंबर 14 के गोढ़ी टोला में सोमवार की सुबह युवक के साथ मारपीट कर जीभ काटने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे महिला के बीच हुए विवाद में गैनू मंडल नामक युवक को आधे दर्जन से अधिक […]
खगड़िया:बिहार के खगड़िया में गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर रोड नंबर 14 के गोढ़ी टोला में सोमवार की सुबह युवक के साथ मारपीट कर जीभ काटने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे महिला के बीच हुए विवाद में गैनू मंडल नामक युवक को आधे दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा लाठी-डंडे से जमकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. इतना ही नहीं घायल मंडल का जीभ भी काट लिया गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से घायल युवक गैनु मंडल को रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया. जहां घायल का इलाज चिकित्सक के द्वारा किया गया. घटना के बारे में घायल गैनू मंडल ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर सावित्री देवी, सुनैना देवी, गौतम कुमार, छोटू कुमार, तेतरी देवी, और प्रियंका देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना के बारे में गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि लिखित आवेदन देकर मारपीट की शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




