अब मुख्य डाक घर में बन रहा है पासपोर्ट

Updated at : 01 Mar 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
अब मुख्य डाक घर में बन रहा है पासपोर्ट

खगड़िया : विदेश में पढ़ने, नौकरी करने, घूमने-फिरने के लिए जानेवाले लोगों को पासपोर्ट बनाने में अब परेशानी नहीं होगी. जिले के मुख्य डाक घर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है. पासपोर्ट बनाने के लिये ऑनलाइन आवेदन किया जाने लगा है. पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने ऑनलाइन आवेदन […]

विज्ञापन
खगड़िया : विदेश में पढ़ने, नौकरी करने, घूमने-फिरने के लिए जानेवाले लोगों को पासपोर्ट बनाने में अब परेशानी नहीं होगी. जिले के मुख्य डाक घर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो गया है. पासपोर्ट बनाने के लिये ऑनलाइन आवेदन किया जाने लगा है. पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने ऑनलाइन आवेदन कर पहला आवेदक बने हैं.
श्री वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संचार मंत्री मनोज सिन्हा, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विदेश मंत्रालय के निदेशक अशोक कुमार सिंह तथा पोस्ट मास्टर जेनरल द्वारा यह सेवा शुरू करने से आम लोगों को बहुत फायदा मिलेगा.
उन्होंने बताया कि पूर्व में पासपोर्ट बनाने के नाम पर कई फर्जी कंपनियों द्वारा पैसों की ठगी की जाती थी अब लोगों को एक सरकारी व स्थायी काउंटर मिल गया है जहां बिना झिझक लोग पासपोर्ट के लिये आवेदन कर सकेंगे. गुरुवार को भेरिफिकेशन ऑफिसर अभिषेक कुमार सुंदरम ने श्री वर्मा को भेरिफिकेशन रिसिप्ट सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन