खगड़िया में तटबंध की मिट्टी कटाई पर FIR, अभियंता ने जताया बाढ़ का खतरा

Published by : Shruti Kumari Updated At : 23 May 2026 3:48 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Khagaria news: दर्ज आवेदन में बताया गया है कि बदलाघाट-नगरपाड़ा तटबंध के किलोमीटर 13.4 पर बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-3A के तहत पुनर्स्थापित बांध की मिट्टी काटकर आरोपी अपने घर और परिसर में भराई कर रहा था। इससे तटबंध कमजोर हो गया है और उसकी संरचना को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में बदलाघाट-नगरपाड़ा तटबंध से अवैध रूप से मिट्टी काटने के मामले में बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खगड़िया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता ई. मनीम कुमार ने देवका बौरने निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज आवेदन में बताया गया है कि बदलाघाट-नगरपाड़ा तटबंध के किलोमीटर 13.4 पर बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज-3A के तहत पुनर्स्थापित बांध की मिट्टी काटकर आरोपी अपने घर और परिसर में भराई कर रहा था। इससे तटबंध कमजोर हो गया है और उसकी संरचना को नुकसान पहुंचा है।

कार्यपालक अभियंता ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी राजेंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों पर बांध काटने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद दोबारा मिट्टी कटाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस स्थान पर तटबंध टूटता है तो आसपास के लाखों लोगों की जान-माल पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी आरोपी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देने की बात आवेदन में कही गई है। अभियंता ने बताया कि तटबंध को हुए नुकसान की मरम्मत में करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसकी वसूली आरोपी से किए जाने की मांग की गई है।

चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन