खगड़िया में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक
Khagaria news: गिरफ्तार युवक की पहचान रौन गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
खगड़िया से अभिनंदन कुमार की रिपोर्ट:
Khagaria news: अलौली थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार युवक की पहचान रौन गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










