ससुराल पहुंचे दामाद ने जमकर की चाकूबाजी, सास-ससुर समेत चार जख्मी, आक्रोशित ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2018 4:32 PM
खगड़िया : जिले के परबता थाना के मुरादपुर गांव में आपसी विवाद में दामाद ने ससुराल में जमकर चाकूबाजी की. इस दौरान सनकी दामाद ने ससुर, साली और पत्नी सहित चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल सभी लोगों को इलाज के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चाकूबाजी […]
खगड़िया : जिले के परबता थाना के मुरादपुर गांव में आपसी विवाद में दामाद ने ससुराल में जमकर चाकूबाजी की. इस दौरान सनकी दामाद ने ससुर, साली और पत्नी सहित चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल सभी लोगों को इलाज के लिए खगड़िया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
चाकूबाजी की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी ग्रामीणों ने दामाद को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी दामाद को पकड़ने के लिए मुरादपुर गांव पहुंची. जहां, पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस ने किसी तरह से आरोपी दामाद को पकड़ कर गाड़ी में बिठा तो लिया. लेकिन, ग्रामीणों में आक्रोश के कारण थाने ले जाने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी.
ग्रामीणों का कहना था कि वह आरोपी दामाद को भीड़ के हवाले कर दे. उसको उसकी सजा भीड़ दे देगी. लेकिन पुलिस काफी मशक्कत से भीड़ से निकाल कर उसे थाना ले आयी. आरोपित को थाने लाने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, ग्रामीणों में अभी गुस्सा व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










