सृजन घोटाला मामले में चुप क्यों हैं सीएम : पूर्व मंत्री
Updated at : 02 Nov 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने प्रेस वार्ता में सरकार पर साधा निशाना संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील खगड़िया : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने पूछा है कि सृजन घोटाला पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप क्यों हैं. मुख्यमंत्री को घोटाला पर जनता को जवाब देना होगा. बुधवार को अतिथि गृह में […]
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने प्रेस वार्ता में सरकार पर साधा निशाना
संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
खगड़िया : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने पूछा है कि सृजन घोटाला पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुप क्यों हैं. मुख्यमंत्री को घोटाला पर जनता को जवाब देना होगा. बुधवार को अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने कहा कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में जनता पाई पाई का हिसाब लेगी. उन्होंने आगामी 5 नवंबर को स्थानीय जेएनकेटी खेल मैदान में राज्यसभा सांसद शरद यादव के द्वारा जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि 15 जिलों में संवाद आयोजित किया गया है. शेष जिलों में जनता से संवाद कार्यक्रम किया जायेगा. दोहरी नीति अपनाने वाले कार्यकर्ता नीतीश कुमार के साथ हैं. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को जनता सबक सिखायेगी.
उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला पर पर्दा डालने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा की गोद में जाकर बैठ गये. पूर्व मंत्री ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री जवाब नहीं देंगे तबतक जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी के लागू होने से किसानों की कमर टूट चुकी है. छोटे तबके के व्यवसायियों अपना व्यवसाय छोड़ अन्य राज्य पलायन करने को मजबूर हो रहे है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में सरकार द्वारा महादलित मिशन कार्यक्रम चलाया गया. इस मिशन में महादलितों के लिए रेडियो, कौशल विकास योजना टाय टाय फिस हो गयी. इसमें भी सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया. पूर्व मंत्री ने राज्यसभा सदस्य शरद यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की. उन्होंने बताया कि जनता से संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रमई राम,अली अनवर आदि नेता भाग लेंगे. अलौली विधायक चंदन कुमार ने कहा कि लालू -शरद की जोड़ी के आगे राजग गठबंधन नहीं टिकेगा. युवा राजद के प्रदेश महासचिव चंदन यादव ने कहा कि शरद यादव के संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत झोक देंगे.
मौके पर अलौली के विधायक चंदन राम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निरंजन राय, युवा राजद अध्यक्ष चंदन यादव,सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद कुमार यादव, सुनील यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




