बलहा में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 07 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
बलहा में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिजनों ने बताया कि लक्खन साह जर्जर तार ठीक करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा.

विज्ञापन

मानसी. थाना क्षेत्र के बलहा बाजार में प्राइवेट बिजली मिस्त्री को करंट लगने से मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. मंगलवार को पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बलहा पंचायत के बलहा बाजार वार्ड संख्या 11 निवासी स्व. जामुन साह के करीब 65 वर्षीय पुत्र लखन मुंशी उर्फ लक्खन साह की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि लक्खन साह जर्जर तार ठीक करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ा. इसी दौरान जर्जर तार के चपेट में लक्खन साह आ गया. करंट लगते ही लक्खन साह नीचे गिर गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी लक्खन को आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले गया. चिकित्सक ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. जांच की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन