15 लीटर देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

15 लीटर देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमनगर पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार आजमनगर पुलिस गुप्त गुप्त सूचना मिली एक महिला शराब तस्कर शराब बेचती है. सूचना के सत्यापन के लिए कामद टोला पंचायत देवगांव में जांच की गयी. जांच में देखा कि एक महिला देशी शराब बेचने का काम कर रही थी. पुलिस को देख महिला भागने लगी. खदेड़ कर पकड़ा. मानो देवी, कामद टोला, पंचायत देवगांव, थाना आजमनगर निवासी के घर की तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में घर में रखे 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया. महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










