ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य किए बिना राशि गबन की जताई आशंका

ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य किए बिना राशि गबन की जताई आशंका
मदाबाद. प्रखंड के अब्बास चौक से बैद्यनाथपुर होते हुए अंतिम कादीर टोला तक में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत वर्ष 2021 में शुरु की गई सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी एवं बीडीओ अमदाबाद को आवेदन देकर जांच की मांग की है. स्थानीय ग्रामीण रेजाउल हक, मुफज्जल, अब्दुल मतीन, सरफराज सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमदाबाद को आवेदन देकर कहा है कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत अब्बास चौक से गारद टोला बैद्यनाथपुर होते हुए कादीर टोला अंतिम तक में सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. सड़क में मिट्टी युक्त मेटेरियल गिरा कर छोड़ दिया गया था. चार वर्ष बीत जाने के बाद कार्य कर रहे एजेंसी वर्तमान के वर्ष में मदरसा से सटे रेजाउल हक के घर के पास सड़क में सड़क निर्माण से संबंधित एक सूचना बोर्ड लगाया है. जिसमें कार्य प्रारंभ की तिथि 16 अप्रैल 2021 एवं कर्य समाप्ति की तिथि 15 अप्रैल 2022 अंकित है. बोर्ड में सड़क की लंबाई 1.440 किलोमीटर, सड़क में पीसीसी ढलाई की बात अंकित है. प्राक्कलित राशि 125.497 एवं अनुरक्षण राशि 7.447 है. ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य किए बिना राशि का उठाव कर गबन कर लेने का आशंका जताई है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य का जांच कराने एवं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है. ज्ञात हो कि सड़क में जगह-जगह पर जल जमाव हो गया है. सड़क पर कीचड़ फैला हुआ है. जिस स्थान पर सूचना बोर्ड लगाया गया है. वहां सड़क पर जल जमाव है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं. इस होकर आने-जाने में लोगों की परेशानी होती है. इस संदर्भ में कनीय अभियंता सुनील कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि कार्य कर रहे संवेदक के कार्य के लापरवाही के कारण विभाग ब्लैकलिस्टेड किया था. पुनः विभाग संवेदक को कार्य पूर्ण करने का एक मौका दिया है. जल्द ही कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा. सड़क में जल्द ही पीसीसी ढलाई का कार्य शुरु किया जाएगा. सूचना बोर्ड पर अंकित अनुरक्षण की राशि से संबंधित बात करने पर उन्होंने बताया कि कार्य संपन्न होने के बाद पुन: 5 साल तक सड़क का मरम्मती एवं देखभाल संवेदक को करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




