25 हजार का इनामी वांछित अपराध मन्नु उर्फ हसीफ अंसारी गिरफ्तार

25 हजार का इनामी वांछित अपराध मन्नु उर्फ हसीफ अंसारी गिरफ्तार
कटिहार भाजपा के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष से रंगदारी के तौर पर एक करोड रुपए मांगने वाले 25000 का इनामी अपराधी को एसपी के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.इस संदर्भ में एसपी शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताए कि बीते 5 अक्टूबर को वादी आनंद कुमार सिंह उम्र 40 वर्ष पिता विनोद सिंह, सिरसा, थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार निवासी ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया कि वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं तथा वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा, कटिहार के पद पर कार्यरत हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के कार्य के सिलसिले में उन्हें कटिहार विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण करना पड़ता है. दिन-रात अकेले आना-जाना होता रहता था. 3 अक्टूबर को समय करीब 18ः05 बजे मो० मन्नु अंसारी नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर उनसे एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की तथा राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया है. मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-229/25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 अभिजित सिंह के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया लेकिन पुलिस की बढ़ती दविश के कारण वह फरार हो गया. 22 मार्च को प्राथमिकी अभियुक्त के हरिगंज चौक के पास होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हई. उक्त सूचना पर पुलिस ने अविलंब छापेमारी कर 25000 का इनामी अपराधी अभियुक्त मन्नु उर्फ हसीफ अंसारी उम्र 36 वर्ष पिता लतीफ उर्फ टिपिया, हरिगंज चौक थाना नगर जिला कटिहार को एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हत्या, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का है आरोपपत्रित एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास है. आरोपी के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य जघन्य कांड के मामले में आरोप पत्रित है. नगर थाना कांड संख्या-177/18, दिनांक-26.09.18, धारा-307/384 भा0द0वि0 एवं 27 आम्र्स एक्ट, नगर थाना कांड संख्या-40/24, दिनांक-19.01.24, धारा-307/326/302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-144/25, दिनांक-30.06.25, धारा-103(1)/61(2)बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्रित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




