बरारी में गैस सिलिडर 25 के बजाय 45 दिन किये जाने पर आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
बरारी में गैस सिलिडर 25 के बजाय 45 दिन किये जाने पर आक्रोश

बरारी में गैस सिलिडर 25 के बजाय 45 दिन किये जाने पर आक्रोश

विज्ञापन

बरारी नगर पंचायत बरारी में अन्य नगरों की तरह 25 दिन में गैस सिलेण्डर की आपूर्ति नही किये जाने. नगर पंचायत की जनता को 45 दिनों में गैस सिलेण्डर आपूर्ति किये जाने पर जनता में आक्रोश व्याप्त है. नपं की जनता शीला देवी, नकल कुमार, मीनाक्षी देवी, रेखा देवी, चन्द्रमोहन सिंह, गौतम भगत राकेश कुमार, दीप्ती, वार्ड पार्षद शारदा देवी, प्रतिनिधि जीतेन्द्र यादव, सहित जनता ने आक्रोश के साथ बताया कि नपं कुरसेला में 25 दिन में गैस मिल रहा है. लेकिन नपं बरारी में 45 दिनो में गैस सिलेण्डर आपूर्ति का आदेश दिया गया है जो गलत है. नपं की जनता को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है जिससे गेस एजेंसी की भी परेशानी बढ़ी है. नपं मुख्य पार्षद बबीता यादव बताती है कि जिला प्रशासन नपं बरारी की जनता को 25 दिनो मे गैस की आपूर्ति करे ताकि आमजनों को खाना पकाने में सुविधा मिल सके. पंचायत के ग्रामीणों वाली 45 दिन करना जनता के साथ धोखा है. नपं वासियों ने जिला पदाधिकारी से 25 दिन में गैस आपूर्ति की व्यवस्था देने की अपील की है .

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन