Saraikela: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक पहुंचे सीनी, रेलवे यूनियन से गिनाई समस्याएं

Updated at : 23 Mar 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे यूनियन की समस्याएं सुनते रेलवे के महाप्रबंधक

रेलवे यूनियन की समस्याएं सुनते रेलवे के महाप्रबंधक

Saraikela: दक्षिणी पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को सीनी स्थित प्रशिक्षण संस्थान और रेलवे स्टेशन का दौरा किया. जीएम ने बारिकी से हर बात की जानकारी ली. इस बीच मेंस यूनियन के सदस्यों से जीएम को समस्याओं से अवगत कराया.

विज्ञापन

प्रताप मिश्रा
Saraikela: दक्षिणी पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सोमवार को सीनी स्थित क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सहित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित प्रतिरूप कक्ष (मॉडल रूम) का विधिवत उद्घाटन किया. यह कक्ष रेल परिचालन और तकनीकी प्रशिक्षण को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिससे प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में सुगमता होगी. इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर डीआरएम सीकेपी मंडल के तरूण हुरिया सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे.

महाप्रबंधक को मेंस यूनियन ने समस्याओं से कराया अवगत

दौरे के क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन सीनी के सचिव विश्वजीत बड़ाईक के नेतृत्व में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, डीआरएएम तरूण हुरिया का गर्मजोशी से स्वागत किया. साथ ही सीनी रेलवे की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का आग्रह किया. यूनियन द्वारा सीनी में बिजली की आपूर्ति को सही करने, एम्बुलेंस की सुविधा बहाल करने, संबलेश्वरी एक्सप्रेस के पुनः ठहराव, कॉलोनी की सड़कों की मरम्मत, नये क्वॉटर बनाने, तालाब की चहारदिवारी, रिजर्वेशन काउंटर को सुबह 9 बजे की जगह 8 बजे से करने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया और समाधान करने का आग्रह किया. जिस पर महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कार्यस्थल पर सुविधाओं में सुधार करने का आश्वासन भी दिया.

स्टेशन परिसर का निरीक्षण, सुविधाएं दुरूस्त करने का निर्देश

जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने सीनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और साफ सफाई से लेकर पेयजल व्यवस्था सहित अन्य यात्री सुविधा के बारे में जानकारी हासिल की. निरीक्षण में उन्होंने यात्री सुविधाओं में स्टेशन पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया. साथ ही सिग्नल प्रणाली और स्टेशन के परिचालन संबंधी रिकॉर्ड की जांच की गई. जहां कमी पाई गयी उसमें तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया. मौके पर यूनियन के अध्यक्ष सकू सरदार, कोषाध्यक्ष देवाशीष दास, रवि कुमार गुप्ता, संजय गांगुली, रवि कुमार रवि, मितेंद्र सिंह, अभय, सूरज कुमार साहू, प्रेम प्रकाश, प्रेम कुमार गोप, तरुण सहित पूरी टीम थी.

ये भी पढ़ें…

Gumla: ईंट भट्ठा व्यवसायी से 5 लाख लेवी वसूलने पहुंचा अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा

Gumla: छिन गई घर की मुस्कान, 14 साल के युवक की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola