कटिहार की नंदनी बनीं जिला टॉपर, सिविल सर्विस में जाने का सपना

कटिहार की नंदनी बनीं जिला टॉपर, सिविल सर्विस में जाने का सपना
– माड़वारी इंटर कॉलेज की छात्रा है नंदनी कटिहार जिले की छात्रा नंदनी कुमारी ने इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. मारवाड़ी इंटर कॉलेज की छात्रा नंदनी ने 500 अंकों में 463 अंक प्राप्त कर 92.60 प्रतिशत अंक हासिल किए और जिले का नाम रोशन किया. महर्षि मेंही बसंत बिहार बेगना निवासी नंदनी कुमारी के पिता हरेराम गुप्ता पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक हैं, जबकि माता संगीता गुप्ता गृहिणी हैं. अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय नंदनी ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने बड़े भाई रवि, शशि और उदय को दिया. नंदनी ने बताया कि उनके बड़े भाई ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया, जिसकी बदौलत वह यह मुकाम हासिल कर पाईं. नंदनी का सपना आगे चलकर सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करने का है. उन्होंने कहा कि वह अपनी पढ़ाई को इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाएंगी और पूरी मेहनत से अपने सपने को साकार करेंगी. अन्य छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए नंदनी ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है लक्ष्य का निर्धारण करना और नियमित रूप से पढ़ाई के लिए एक समय सारिणी बनाकर उसका पालन करना. कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. नंदनी की इस उपलब्धि पर मारवाड़ी इंटर कॉलेज के शिक्षक संजीव कुमार रजक ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नंदनी शुरू से ही एक मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं, उनकी इस सफलता से विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले को गर्व महसूस हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




