Luliya Ka Mangele गाना शादी‑पार्टी में बजाया? अब इसकी फिल्म को OTT पर स्ट्रीम करें
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Mar 2026 8:24 PM
OTT पर पवन सिंह की फिल्म 'सत्या', फोटो- YouTube
Luliya Ka Mangele गाना भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का सुपरहिट नंबर है. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और इसे किस OTT प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखें.
Luliya Ka Mangele: अगर आप UP‑बिहार के रहे हैं या भोजपुरी संगीत के शौकीन हैं, तो आपने “लुलिया का मांगेले” जैसे गाने शादियों, ढोल‑डाघ और DJ में बजते हुए जरूर सुना होगा, या शायद यह आपके प्लेलिस्ट में भी हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह धमाकेदार गाना असल में भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है? और अगर आप जानना चाहते हैं कि यह फिल्म OTT पर कहां देखी जा सकती है, तो आइए नीचे पूरी डिटेल जानते हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
सत्या एक भोजपुरी एक्शन‑रोमांस‑ड्रामा फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार ‘सत्या’ की कहानी दिखाई गई है. यह एक ऐसा युवक है जो एक खतरनाक गैंगस्टर के लिए काम करता है, लेकिन दिल में प्यार के नए अहसास जगते हैं जब वह सपना से मिलता है. अब कहानी में यह देखने को मिलता है कि कैसे सत्या अपने प्यार को पाता है और साथ ही अपने दुश्मनों से मुकाबला भी करता है.
यह फिल्म रोमांस और एक्शन को एक साथ लेकर चलती है, यही वजह है कि भोजपुरी दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. साथ ही फिल्म में कई धमाकेदार गाने हैं, जैसे ‘लुलिया का मांगेले’ और ‘रात दिया बुता के’, जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे.
फिल्म की स्टार कास्ट
यह फिल्म अपने समय में काफी पॉपुलर हुई और इसमें कई बड़े कलाकार हैं:
- पवन सिंह – सत्या
- अक्षरा सिंह – सपना
- दया शंकर पांडे – तबरेज अंसारी (विलेन)
- अन्नू उपाध्याय
- बिपिन सिंह
- उमेश सिंह
- निधि झा – (गाने में खास अपीयरेंस)
- आम्रपाली दुबे – (एक और गाने में खास अपीयरेंस)
किस OTT पर देखें ‘सत्या’?
अगर आप इसे ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो ‘सत्या’ को आप ZEE5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
गाने की खासियत
‘लुलिया का मांगेले’ गाने को पवन सिंह और हनी B ने गाया है. यह गाना शादी‑समारोह, फंशन्स और DJ में बवाल मचा देता है. खास बात ये है कि यह गाना YouTube पर अकेले ही 200 Million (2 करोड़) से भी ज्यादा व्यूज पा चुका है, जो इसे भोजपुरी गानों में एक सुपरहिट ट्रैक बनाता है.
यह गाना Wave Music के ऑफिशियल चैनल पर उपलब्ध है
यह भी पढ़ें: Naee Jhulani Ke Chhaiyan पर झूमे? अब देखें आम्रपाली और निरहुआ की रोमांटिक फिल्म ऑनलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










