एक आदर्श शिक्षक बनना जिला टॉपर पीयूष का लक्ष्य

एक आदर्श शिक्षक बनना जिला टॉपर पीयूष का लक्ष्य
कटिहार शहर के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र पीयूष कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में जिला टॉपर बना है. शहर मारवाड़ी इंटर कॉलेज की नंदनी कुमारी एवं हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के पीयूष कुमार संयुक्त रूप से 500 में 463 अंक प्राप्त कर ओवरऑल जिला टॉपर बने है. शहर के मिरचाईबाड़ी आईटीआई मोड़ निवासी संतोष कुमार गुप्ता एवं पूनम देवी के पुत्र पीयूष कुमार ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई कहां करेंगे. यह अभी डिसाइड नहीं किए हैं₹. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगे उनका लक्ष्य एक बेहतर शिक्षक बनने का है. इस बीच जिला टॉपर बनने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




