रामगढ़ में दिनदहाड़े 'चेन स्नैचिंग' का तांडव: महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागे लुटेरे

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :23 Mar 2026 7:25 PM
विज्ञापन
Ramgarh Crime News

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Ramgarh Crime News: रामगढ़ के पतरातू में अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला! महावीर अग्रवाल के घर के पास अनीता देवी के गले से सोने की चेन लूटकर भागे बाइक सवार. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Ramgarh Crime News, रामगढ़ (अजय कुमार): झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित पतरातू के पीटीपीएस न्यू मार्केट क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार

मिली जानकारी के अनुसार महावीर अग्रवाल के घर के पास उनकी पत्नी अनीता देवी के साथ यह घटना घटी. शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गये. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी वहां से निकल चुके थे.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

यह घटना आस-पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के बाद भागते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

Also Read: Saraikela: 5 लाख घूस के साथ भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू और दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

घटना की सूचना स्थानीय मुखिया किशोर कुमार महतो ने तुरंत थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

लोगों में भय, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Also Read: धनबाद में बवाल: अफवाह पर भिड़े दो गुट, थानेदार से धक्का-मुक्की के बाद पुलिस का लाठी चार्ज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola