मनिहारी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति फरार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 13 Feb 2026 10:02 PM
मनिहारी में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति फरार
फोटो कैप्शन – मामले की जांच करने पहुंचे मनिहारी एसडीपीओ व अन्यप्रतिनिधि, मनिहारी मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत के वार्ड आठ किश्मत मिरजादपुर में शुक्रवार शाम महिला का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार पति ने ही अपनी पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था. मृतका की पहचान 42 वर्षीय जहन्नूर खातून के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जहन्नूर खातून पहले से शादीशुदा थी. इधर कुछ दिन पहले ही उनकी शादी दक्षिणी कटकोष पंचायत की अमीराबाद निवासी 46 वर्षीय फरीरुद्दीन से हुई थी. आरोप है पति फरीरुद्दीन ने अपनी पत्नी जहन्नूर खातून का गला दबाकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, इंस्पेक्टर पप्पू कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है. कहते है मनिहारी एसडीपीओ मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति द्वारा गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










