समय पूर्व तटबंधों की मरम्मति का पूर्व मंत्री ने की मांग
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता करूणेश्वर सिंह ने बाढ़ पूर्व तैयारी पर जोर देते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ के खतरे को ध्यान में रख कर सुरक्षात्मक कार्यों का समय पूर्व मरम्मत कराया जाए.
विज्ञापन
कटिहार के कुरसेला से रिपोर्ट,
पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता करूणेश्वर सिंह ने बाढ़ पूर्व तैयारी पर जोर दिया है. उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित विभाग से मांग किया है कि बाढ़ खतरे को ध्यान में रख कर सुरक्षात्मक कार्यों का समय पूर्व मरम्मत कर लिया जाय. पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि जिला के कारी कोसी तटबंध, महानंदा तटबंध, कुरसेला प्रखंड के घुरना बल्थी महेशपुर तटबंध सड़क, कटरिया आदि तटबंध को बाढ़ सुरक्षा के लिए समय पूर्व मजबूत करने की जरूरत है. ताकि बाढ़ के विभिषिका से संबंधित क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि बाढ़ के वक्त तटबंध की सुरक्षा प्रदान करना कठिन हो जाता है. उन्होंने कहा कि राजय सरकार ने बाढ़ पूर्व तटबंध की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर रखा है. श्री सिंह ने कहा कि कटिहार जिला का बड़ा भू-भाग महानंदा, कारी कोसी, बरंडी, गंगा कोसी नदियों के बाढ़ का प्रकोप झेलता आ रहा है. तटबंधों के मजबूती से संबंधित क्षेत्र का बाढ़ से सुरक्षा मिलती है. ऐसे में बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंधों को मजबूत होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि नदियों के बाढ़ का समय करीब आ गया है. जिसके लिए संबंधित विभाग को तत्पर होकर समय पर बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध को मजबूत करना जरूरत है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










