नवनियुक्त प्रधानाध्यापक का किया स्वागत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधानाध्यापक का किया स्वागत

नवनियुक्त प्रधानाध्यापक का किया स्वागत

विज्ञापन

कोढ़ा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को नवनियुक्त प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह का स्वागत हुआ. सांसद प्रतिनिधि भोला चौरसिया तथा छात्रा परिषद की अध्यक्ष अनुपम आनंद ने प्रधानाध्यापक को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया. सांसद प्रतिनिधि ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों तथा उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी की अनुपस्थिति, प्रवेश मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जायेगा. पूर्व प्रधानाध्यापक अब्दुल हन्नान, शिक्षक ब्रजमोहन गुरुमैता, पंकज जायसवाल, योगेन्द्र कुमार, पवन झा, अजीत रंजन, नवीन चौबे, संजय कुमार, कौशल कुमार, सुभाष यादव आदि उपस्थिति थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन