हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

मनिहारी नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर में हरिनाम संकीर्तन व महायज्ञ का 36 घंटे का आयोजन होगा.

विज्ञापन

मनिहारी. मनिहारी नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर में हरिनाम संकीर्तन व महायज्ञ का 36 घंटे का आयोजन होगा. श्रीश्री 108 हरिराम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन भक्ति माहौल में हुआ. महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा मनिहारी मार्केट होते हुए गंगा घाट पहुंची. गंगा घाट पर विशेष पूजा अर्चना हुई. गंगा घाट से वापस यज्ञ स्थल पर आयी. 501 कन्याओं ने कलश लिया हुआ था. मौके पर युवा समाजसेवी करण मानस ने बताया कि राधा कृष्ण, ब्रहमा, विष्णु, महेश , बजरंग बली और गणेश जी का मूर्ति यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया है. पंडित सुरेन्द्र उपाध्याय, सूरज बाबा, धर्मेंद्र मिश्र के द्वारा यज्ञ पूजा कराया जा रहा है. इस कलश शोभा यात्रा में धर्मदेव सिंह, मोहन सिंह, करण मानस, दाता राम महतो, महेश सिंह, सुभाष महतो, लाल जी महतो, संजीव, सूरज, अर्जुन महतो, सिकंदर, तूफानी सिंह, संजीत, रविन्द्र मंडल, अनिल, सदन महतो, अखिलेश, चंद्रशेखर, सुक्कु मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन