सीमा क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गयी है.

विज्ञापन

बंगाल चुनाव को लेकर कचना थाना में हाई अलर्ट, डीएसपी ने की समीक्षा बैठक

बारसोई. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गयी है. इसी कड़ी में सोमवार को कचना थाना परिसर में डीएसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें थानाध्यक्ष आनंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में डीएसपी ने थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति का गहन आकलन किया. लंबित कांडों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी पदाधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें.

इससे पूर्व डीएसपी अजय कुमार ने बंगाल सीमा से जुड़े इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करने तथा लगातार गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवांछित तत्वों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. जिसे देखते हुए पुलिस को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है. बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, वारंट निष्पादन में तेजी लाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. डीएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमलोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन