बघवा से दरियापुर तटबंध जर्जर, बाढ़ से पहले मरम्मत की मांग
फोटो कैप्शन: जर्जर तटबंध | Prabhat Khabar Network
बघवा से दरियापुर तक का तटबंध पूरी तरह जर्जर हो चुका है। स्थानीय लोगों ने बाढ़ से पहले तटबंध की मरम्मत और मजबूती के लिए प्रशासन से तत्काल मांग की है।
फोटो कैप्शन: जर्जर तटबंध प्रतिनिधि, बलिया बेलौन, बघवा कोसी के बघवा से दरियापुर तक जाने वाला तटबंध पूरी तरह जर्जर हो चुका है. जगह-जगह कटाव के कारण तटबंध पर आवागमन मुश्किल हो गया है. बाढ़ के समय पानी का दबाव बढ़ने से तटबंध टूटने का खतरा लगातार बना हुआ है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पूर्व मरम्मत कराने की मांग की है. चनदहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर ने बताया कि बघवा से दरियापुर तक का तटबंध कई जगहों से तीन फीट तक कट गया है. तटबंध की स्थिति इतनी खराब है कि बाइक से भी गुजरना मुश्किल है. पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है. बरसात और बाढ़ के समय जब कोसी में पानी का दबाव बढ़ता है तो इस तटबंध पर अत्यधिक दबाव पड़ता है. ऐसे में तटबंध कहीं भी टूट सकता है. उन्होंने कहा कि तटबंध के किनारे बसे दर्जनों गांवों के हजारों लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं. तटबंध जर्जर होने से किसानों को खेत तक जाने, बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है. बाढ़ के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. रागिब शजर ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता से तटबंध का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत फ्लड फाइटिंग योजना चलाकर तटबंध की मरम्मत और मजबूती का काम कराया जाये. जगह-जगह हुए कटाव को भरकर तटबंध को ऊंचा और चौड़ा किया जाए ताकि बाढ़ के समय किसी प्रकार की अनहोनी न हो. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ से पहले तटबंध की मरम्मत का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता. अगर समय रहते तटबंध दुरुस्त नहीं किया गया तो बाढ़ के समय बड़ा नुकसान हो सकता है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर तटबंध की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










