कटिहार की बेटियों की सुरक्षा के लिए निकलीं ‘पुलिस दीदी’, स्कूल-कॉलेज से बाजार तक गश्ती

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोलिंग करती पुलिस दीदी की टीम | Prabhat Khabar Network

कटिहार में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड ने शहर में पेट्रोलिंग की। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है।

विज्ञापन

कटिहार : शहरी क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल देने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर ‘अभया ब्रिगेड’ (पुलिस दीदी) की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग की. टीम ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार, पार्क, मॉल, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिलाओं से संवाद कर जानी समस्याएं

पेट्रोलिंग के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत की. उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली गयी. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों, छेड़खानी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी.

मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर

पुलिस का कहना है कि अभया ब्रिगेड की नियमित पेट्रोलिंग से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी. वहीं सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों में कानून का भय भी पैदा होगा.

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया. अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी है.

यह भी पढ़ें : कटिहार में पुलिस का डबल एक्शन : 113 आरोपी गिरफ्तार और 100 लीटर से ज्यादा शराब के साथ अन्य सामान भी जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन