अस्पताल जाने से पहले पढ़ लें खबर! रविवार को कटिहार सदर अस्पताल की OPD रहेगी बंद

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल कटिहार | Prabhat Khabar Network

कटिहार सदर अस्पताल में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते OPD सेवाएं बंद रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से सोमवार को आने की अपील की है. हालांकि, आपातकालीन और गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी.

विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल कटिहार में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण OPD सेवा बंद रहेगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से सामान्य जांच और परामर्श के लिए सोमवार को अस्पताल आने की अपील की है. हालांकि गंभीर और आपातकालीन मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे पूरी तरह चालू रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार को इमरजेंसी में कौन डॉक्टर रहेंगे?

इमरजेंसी सेवा तीन शिफ्ट में संचालित होगी.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक: डॉ. एसपी विंकर
  • दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: डॉ. निकेश कुमार
  • रात 9 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक: डॉ. दीपक कुमार

इन मरीजों को तुरंत मिलेगी इमरजेंसी सुविधा

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सड़क दुर्घटना, प्रसव, सांस लेने में परेशानी, बेहोशी, तेज बुखार, सीने में दर्द जैसी गंभीर स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी पहुंच सकते हैं. यहां दवा, जरूरी जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

रविवार को OPD बंद रहने के कारण सामान्य मरीजों की भीड़ कम रहेगी. इससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के साथ तेजी से इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

कटिहार में आज बारिश के आसार या फिर बढ़ेगी उमस? क्लिक करें और जानें मौसम का ताजा अपडेट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन