कटिहार में पुलिस का डबल एक्शन : 113 आरोपी गिरफ्तार और 100 लीटर से ज्यादा शराब के साथ अन्य सामान भी जब्त
पुलिस कस्टडी में शराबी | Prabhat Khabar Network
कटिहार में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का बड़ा अभियान जारी है. विशेष समकालीन अभियान के तहत 113 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान भारी मात्रा में गांजा, शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई है, साथ ही वाहन जांच में ₹66 हजार का जुर्माना भी वसूला गया है.
कटिहार : अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है. अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 113 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
आपके शहर में
गांजा और शराब समेत कई सामान बरामद
पुलिस कार्रवाई के दौरान 4 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक टोटो और 40 फीट कॉपर तार जब्त किया गया. इसके अलावा पुलिस ने 85 लीटर देशी शराब और 19.400 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की.
वाहन जांच में ₹66 हजार जुर्माना
अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल ₹66,000 का जुर्माना वसूला गया.
संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग
पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों, बैंक, एटीएम और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर लगातार गश्ती की जा रही है.
इसके साथ ही असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है. देशी शराब की भट्टियों को ध्वस्त करने और वाहन जांच की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है.
अपराधियों पर जारी रहेगा शिकंजा
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. पुलिस की सख्ती से असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें :कटिहार की बेटियों की सुरक्षा के लिए निकलीं ‘पुलिस दीदी’, स्कूल-कॉलेज से बाजार तक गश्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए