न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

अमदाबाद थाना में दर्ज कांड में फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर कुर्की जब्ती की.

विज्ञापन

कटिहार. अमदाबाद थाना में दर्ज कांड में फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध न्यायालय के निर्देश पर कुर्की जब्ती की. अमदाबाद थाना में दर्ज कांड में फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध न्यायालय ने इश्तिहार चस्पा का निर्देश जारी किया था. पुलिस ने उक्त आदेश का अनुपालन करते हुए डुगडुगी बजाते हुए उसके घर पर इश्तहार चिपका दिया, साथ हीं परिजनों को नोटिस थमाते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर अगर आरोपी थाना या न्यायालय में आत्म समर्पण कर दे, तो कुर्की जब्ती प्रक्रिया नहीं होगी, लेकिन आरोपी फरार रहा. इसके पश्चात न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया. उक्त आदेश के आलोक में पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर अमदाबाद थाना पुलिस ने तमिल करते हुए कांड के अभियुक्त शेख कलाम पिता–शेख मजीद, निवासी के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गयी. इस दौरान उसके घर के गेट खिड़की को तोड़कर पुलिस ने सभी समान जब्त कर लिया. इस दौरान आसपास के लोग वहां जुट गये. परिजन रो-रोकर पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना दुखड़ा गाते रहे, लेकिन पुलिस अपनी कार्रवाई करती रही. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व बल मौजूद थे. संभवत ऐसी प्रक्रिया से अपराधियों में कानून और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने की नहीं सोचेंगे तथा घटना को अंजाम देकर फरार होने के मामलों में भी कमी आयेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन