कृषि बाजार समिति के फिनिशिंग वर्क को शीघ्र पूरा करने का निर्देश
Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
पीएमजी की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की हुई समीक्षा
कटिहार. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला अंतर्गत चल रहे सभी अभियंत्रण विभागों के प्रोजेक्ट की समीक्षा की गयी. जिन योजनाओं में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना था. उसकी समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. डीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे कार्य समाप्ति की तिथि सुनिश्चित करें तथा उक्त अवधि में कार्य को पूर्ण कराने की कोशिश करें. डीएम ने बैठक में कृषि बाजार समिति के फिनिशिंग वर्क जल्दी करके उसे पूर्ण करने का भी निर्देश दिया. बैठक डीएम के साथ-साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




