पांच शराबी सहित तीन वारंटी गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
पांच शराबी सहित तीन वारंटी गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत रविवार के रात में पांच शराबी सहित तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. सालमारी पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत रविवार के रात में पांच शराबी सहित तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि गिरफ्तार शराबी में बनवारी मंडल, तुलसी यादव, मंगल यादव, मंटू चौधरी, भोला मंडल को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है. फरार चल रहे वारंटी घनश्याम केवट, प्रसादी केवट, मदन रजक को गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चला कर घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताते चलें कि सालमारी पुलिस द्वारा लगातार वारंटी के खिलाफ एवं शराब तस्करों, पियक्कड़ों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने से थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. इसी कड़ी में रविवार के रात में पांच शराबियों एवं तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने कही के शराब बंदी का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. पकड़े जाने पर जेल जाना होगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन