पुलिस ने चार शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 Apr 2026 8:59 PM
रोशना थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चला कर रोशना पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार कर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में दिया.
प्राणपुर. रोशना थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चला कर रोशना पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार कर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में दिया. रोशना थाना प्रभारी ऋषि राज ने बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के मघ निषेद चैकपोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर रोशना पुलिस के द्वारा संघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें पश्चिम बंगाल कि ओर से कटिहार कि ओर तीव्र गति से भाग रहे अभियुक्त अलाश सिंह, पिता सनिठन सिंह, माड़ा पाड़ा थाना कुमेदपुर जिला मालदा, तबरेज पिता हजरत, बाघमारा थाना मनिहारी, दिलशाद जमशेद पिता नफिल, बैल गछछी, थाना अमदाबाद, चन्द्र प्रकाश यादव, पिता अरविंद कुमार, चंदन नगर थाना बरारी, तीनों जिला कटिहार निवासी को शराब पीने के आरोप में रोशना पुलिस ने गिरफ्तार कर मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मौके पर एसआई कलक्टर सिंह, गणेश यादव, राहुल कुमार के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










