सीओ व राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

Updated at : 08 Jul 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ व राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

आजमनगर अंचलाधिकारी रिजवान आलम व अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी पीयूष कुमार की मनमानी, बगैर रिश्वत लिए कोई काम नहीं करने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया.

विज्ञापन

आजमनगर. आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के बैनर तले मंगलवार को आजमनगर अंचलाधिकारी रिजवान आलम व अंचल क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी पीयूष कुमार की मनमानी, बगैर रिश्वत लिए कोई काम नहीं करने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन जन सुराज के जिला संयोजक राज कुमार मंडल, गंगा केवट व सामाजिक कार्यकर्ता राम रतन प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन किया गया. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राज कुमार मंडल ने कहा आजमनगर अंचल क्षेत्र के जोकर पंचायत में कार्यरत राजस्व कर्मचारी जमाबंदी वाली जमीन ऑनलाइन करने में रुपये की मांग करते है. जब भी इसकी शिकायत सीओ से की गयी तो सिर्फ टाल मटोल कर दिया जाता है. समस्या के समाधान को लेकर कोई सुनवाई नहीं की जाती है. सीओ आजमनगर एवं कर्मचारी पीयूष कुमार के खिलाफ जांच कमेटी बनाकर जांच करायी जाय. पीयूष कुमार ने जमाबंदी में छेड़छाड़ की है. जिसके कारण किसानों का जमीन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है. जमीन दाखिल खारिज में स्वयं व दलालों के द्वारा सीओ व राजस्व कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है. डीएम से आगाह किया गया है कि समुचित निर्णय नहीं किए जाने के पश्चात अंचल कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करना बाध्यता होंगे. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हड़तालियों में प्रो राम रतन प्रसाद, राज कुमार मंडल, गोपाल कुमार बिंद, गंगा केवट, संजय कुमार मंडल, सुरेश प्रसाद मंडल, दिलीप कुमार मंडल, जमाल अंसारी, जितेंद्र यादव, मनु शर्मा, अब्दुल खलील, धीरेंद्र मंडल, सुभाष चंद्र मंडल, निरंजन यादव, सज्जाद अली आदि सहित दर्जनों लोगों द्वारा आजमनगर सीओ रिजवान, राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध इंडिया गठबंधन की बैनर तले अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन