ग्रामीण व विधायक के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

Updated at : 22 Sep 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण व विधायक के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

ग्रामीण व विधायक के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

विज्ञापन

आजमनगर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्थानीय विधायक और एक ग्रामीण के बीच कहा-सुनी होते देखा व सुना जा रहा है. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं. यह वीडियो प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के अमरसिंहपुर पंचायत अन्तर्गत राघोपुर का बताया जा रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है. विधायक निशा सिंह में बहस हो रही है. बताते चलें कि ग्रामीण स्थानीय विधायक को देखते ही कहा चुनाव नजदीक आते ही वोट मांगने के लिए क्षेत्र में आये. जब मुझे आपकी जरूरत थी उस वक्त आपने मेरी मदद नहीं की. इतना सुनते ही विधायक अपनी बातों को सुना और कहा कि जो काम मेरे द्वारा हो सकता है मेरे द्वारा किया गया है. प्रमाण में कई वीडियो दिखाये गये. एक आप के वोट नहीं देने से मुझे कुछ नहीं होगा. मेरे साथ मेरी जनता है. वायरल वीडियो के बारे में विधायक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति द्वारा नाराजगी जताई जा रही थी जिसको लेकर हमने उन्हें अपने क्षेत्र के सभी विकास कार्यों से अवगत कराते हुए कहा विधानसभा में भी मेरे द्वारा कई बार सवाल किया गया है जो मेरे अधिकार क्षेत्र में है वो मेरे द्वारा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन