सोहथा उत्तरी पंचायत टीबी मुक्त घोषित, डीएम ने मुखिया को किया सम्मानित

सोहथा उत्तरी पंचायत टीबी मुक्त घोषित, डीएम ने मुखिया को किया सम्मानित
फलका. विश्व क्षय रोग दिवस पर कटिहार जिला पदाधिकारी ने सोहथा उत्तरी पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किए जाने पर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पंचायत की मुखिया अनीता गुप्ता को महात्मा गांधी का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए तथा उनके प्रयासों की सराहना की. जिला पदाधिकारी ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. सोहथा उत्तरी पंचायत ने सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल कर अन्य पंचायतों के लिए एक मिसाल पेश की है.मुखिया अनीता गुप्ता ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो सका है. उन्होंने आगे भी पंचायत को पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया.कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया और लोगों से समय पर जांच एवं इलाज कराने की अपील की.इस सम्मान से पंचायत में खुशी का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने इसे सामूहिक प्रयास की जीत बताया. सोहथा दक्षिण पंचयात टीबी रोग मुक्त होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा मुखिया क़ो सम्मानित करने पर प्रखंड प्रमुख दीप शिखा सिंह, उप प्रमुख नेहा प्रवीण, जिला परिषद रीता साह, गायत्री देवी मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन,मुखिया चांदना झा, बिनोद मिर्धा, अजहरुद्दीन उर्फ़ राजू, प्रीति पटेल, महेंद्र प्रसाद साह, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र सिन्हा सहित सभी जनप्रतिनिधि ने मुखिया अनीता गुप्ता क़ो बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




