चैती दुर्गा व रामनवमी पूजा के मंत्रोच्चार से क्षेत्र गुंजायमान

Updated:
विज्ञापन
चैती दुर्गा व रामनवमी पूजा के मंत्रोच्चार से क्षेत्र गुंजायमान

फलका में चैती नवरात्र दुर्गा पूजा के छठे दिन माता कल्याणी की उपासना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुरबारी मंदिर में की गयी

विज्ञापन

फलका. फलका में चैती नवरात्र दुर्गा पूजा के छठे दिन माता कल्याणी की उपासना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ठाकुरबारी मंदिर में की गयी. ठाकुरबारी के पुजारी नूनू झा ने बताया कि इस दिन माता कल्याणी की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामना पूरी होती है एवं भक्तों का कल्याण होता है. मां दुर्गा अपने छठे दिन मां कल्याणी के नाम से जाना जाता है धार्मिक ग्रंथों में कल्याणी माता को परम सुखदाई एवं कल्याणकारी के रूप में पूजी जाती है. अपने भक्तों का सभी इच्छाएं पूरी करती है. मान्यता है कि अधिष्ठात्री देवी होने के कारण उनकी मनोहर छवि पर पूरे ब्रह्मांड में प्रकाशमान होती है. पूजन परीक्षेत्र में जैसे-जैसे माता की पट खुलने की तिथि निकट आता जा रहा है, वैसे वैसे फलका प्रखंड क्षेत्र में भक्ति भाव का वातावरण गुंजायमान होता जा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर कलाकारों ने अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. मंगलवार को छठे दिन मां कल्याणी की उपासना मंदिर सहित सभी घरों में बड़ी श्रद्धा भाव से पूजा की गई. दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. सुबह और संध्या में आरती करने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो रही है .खासकर महिलाओं में मां कल्याणी के प्रति काफी भक्ति भाव है. माता दुर्गा के मंत्रोच्चारण को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वातावरण गुंजायमान हो उठा है. वहीं संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन