पोक्सो कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार

Updated:
विज्ञापन
पोक्सो कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तिहार

प्रखंड क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है

विज्ञापन

कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. बैजनाथपुर सिमरिया निवासी साहिल उर्फ बबलू, पिता नियाजउद्दीन के घर पर न्यायालय से निर्गत इश्तिहार का विधिवत चिपकाया गया. कोलासी पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तिहार चिपकाया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसके चलते न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस और कानून की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन